हिमालय दिवस पर संस्कृत श्लोक हिन्दी अर्थ सहित Sanskrit Shloka On Himalaya Day With Hindi Meaning. हिमालय पर संस्कृत वाक्य Sanskrit Sentence On Himalaya.

हिमालय दिवस पर संस्कृत श्लोक हिन्दी अर्थ सहित 
Sanskrit Shloka On Himalaya Day With Hindi Meaning.
हिमालय दिवस पर संस्कृत श्लोक हिन्दी अर्थ सहित Sanskrit Shloka On Himalaya Day With Hindi Meaning. हिमालय पर संस्कृत वाक्य Sanskrit Sentence On Himalaya.
हिमालय दिवस पर संस्कृत श्लोक हिन्दी अर्थ सहित

हिमालय दिवस प्रत्येक वर्ष 9 सितम्बर को मनाया जाता है।

 हिमालय दिवस पर संस्कृत श्लोक हिन्दी अर्थ सहित Sanskrit Shloka On Himalaya Day With Hindi Meaning. भारतीय संस्कृत शास्त्रों में हिमालय का विस्तृत वर्णन मिलता है। यहां हिमालय पर महत्वपूर्ण संस्कृत श्लोक हिन्दी अर्थ सहित दिये गये हैं।

संस्कृत श्लोक - 1

अस्ति उत्तरस्याम् दिशि देवतात्मा, 

हिमालयः नाम नगाधिराजः। 

पूर्वापरौ तोयनिधी वगाह्य 

स्थितः पृथिव्याः इव मानदण्डः।।

हिन्दी अर्थ -  भारत की उत्तर दिशा में देव-सदृश पूजनीय हिमालय पर्वत स्थित है। वह पूर्व और पश्चिम में समुद्र से घिरा होने पर ऐसा प्रतीत होता है, कि वह पृथ्वी को नापने का मानदण्ड हो।

संस्कृत श्लोक - 2

अनन्तरत्नप्रभवस्य यस्य

हिमं न सौभाग्यविलोपि जातम् । 

एको हि दोषो गुणसन्निपाते

निमज्जतीन्दोः किरणेष्विवाङ्कः । ।

हिन्दी अर्थ - अनन्त रत्नों की खान होने के कारण हिमालय की शोभा को हिम (बर्फ) किसी प्रकार से भी कम नहीं कर सकती क्योंकि गुणों के समूह में एक दोष वैसे ही छिप जाता है जैसे चन्द्रमा का कलङ्क उसकी किरणों में। अतः हिमालय का सौन्दर्य अद्भुत है।

संस्कृत श्लोक - 3

न्यस्ताक्षरा धातुरसेन यत्र

भूर्जत्वचः कुञ्जरबिन्दुशोणाः । 

व्रजन्ति विद्याधरसुन्दरीणाम्

अनङ्गलेखक्रिययोपयोगम् ॥

विद्याधर सुंदरियां हिमालय पर्वत पर उत्पन्न  जिन भोजपत्र को अपने प्रेमपत्र लिखने में प्रयोग करती है वह लिखे हुए अक्षर हाथी की सूंड पर बनी हुई लाल बिंदुओं की तरह सुशोभित होते हैं।

संस्कृत श्लोक - 4

भागीरथीनिर्झरशीकराणाम्

वोढा मुहुः कम्पितदेवदारुः ।

यत् वायुरन्विष्टमृगैः किरातैः

आसेव्यते भिन्नशिखण्डिबर्हैः।।

किरात हिमालय में मृगों की खोज में निकले पर वहाँ तीन प्रकार की वायु का सेवन करते हैं। क्योंकि वहाँ गङ्गा के पवित्र जल की बूंदों से युक्त शीतल वायु बहती है, देवदारुवृक्षों को हिलाने वाली सुगन्धित वायु बहती है तथा मोर के पंखों को बिखेरने वाली मन्द-मन्द वायु बहती है।

संस्कृत श्लोक - 5

औषधीनां परा भूमिर्हिमावां शैलसत्तमः।।

हिमालय पर्वत औषधि प्राप्त करने के लिए सर्वश्रेष्ठ पर्वत माना गया है।

हिमालय पर संस्कृत वाक्य Sanskrit Sentence On Himalaya

        १. हिमालयो पर्वतः भारतदेशस्य उत्तरदिशायां स्थितः अस्ति। 

        २. हिमालयः सर्वदा हिमेन आवृतः।

        ३. हिमालय देवात्मापि कथ्यते। 

        ४. एषः उन्नतः पर्वत शिखरः अतः पर्वतराजः कथ्यते।

        ५. हिमालयात् बहवः नद्यः निस्सरन्ति।

        ६.हिमालयः पर्वतः भगवान शिवस्य क्रीड़ास्थली अस्ति।

        ७. हिमालये देवानां तापसानां च निवासः अस्ति। 

        ८. हिमालये अनेकानि औषधियुक्त-रत्नानि सन्ति।

        ९.  हिमालयस्य पूर्व-पश्चिमे समुद्रो अस्ति।

        १०. हिमालयः पृथिव्याः मानदण्डः सदृश अस्ति।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post